महात्मा फुले व बाबा अंबेडकर की मनी जयंती - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

27 अप्रैल 2015

महात्मा फुले व बाबा अंबेडकर की मनी जयंती

समाहरणालय परिसर में रविवार को अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ की जिला शाखा द्वारा आयोजित डॉ. भीम राव अंबेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती समारोह में यह घोषणा की गयी कि सभी सदस्य मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना एक दिन का वेतन देंगे। जिला एवं अन्यत्र प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ितों की मदद के लिये यह निर्णय लिया गया कि तूफान एवं भूकंप के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्रीगण समारोह में शामिल नहीं हो सके। जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष सह डीडीसी मिथिलेश कुमार ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए तूफान भूकंप के कारण मृत व्यक्तियों की आत्मा की शाति के लिये एक मिनट का मौन रखवाया और फिर महात्मा फुले और बाबा अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किये गये। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा फुले एवं अंबेडकर के समतामूलक एवं जातिविहीन समाज की अवधारणा को साकार करने की दिशा में सार्थक प्रयास के उपरांत की हम एक सफल एवं विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए महिला शिक्षा की दिशा में विशेष पहल का भी संकल्प लिया। मिथिलेश कुमार ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं कुव्यवस्थाओं को परिवर्त्तन करने के लिए हमें स्वयं अपने आप को परिवर्तन करना होगा। मंच संचालन जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शशिकांत प्रकाश ने किया। जबकि डॉ. जवाहर पासवान, ई. रामजी सुधाकर, सीएस डॉ. जेपी मंडल, आर एल सत्यार्थी, कमलदास, प्रो. सचीन्द्र महतो, चन्देश्वरी राम, मुकेश राम, बुलबुल सिंह ने भी अपना वक्तव्य दिया। धन्यवाद ज्ञापन नरेश पासवान ने किया।

Post Bottom Ad

Pages