नये एसडीओ ने सभाला पदभार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

13 मई 2015

नये एसडीओ ने सभाला पदभार


13/05/15 जिले के मधेपुरा व उदाकिशुनगंज दोनों अनुमंडलों के एसडीओ ने बुधवार को योगदान कर दिया। मधेपुरा सदर एसडीओ संजय कुमार निराला को निवर्तमान एसडीओ विमल कुमार सिंह ने कार्यभार सौंपा। उधर उदाकिशुनगंज में भी नवपदस्थापित एसडीओ मुकेश कुमार ने योगदान किया। उन्हें निवर्तमान एसडीओ दीपक कुमार साह ने कार्यभार सौंपा। ज्ञात हो कि दोनों पदाधिकारी यहां 12.06.2011 से 12.04.2013 तक एसडीओ के रूप में पदस्थापित रहे चुके हैं। मधेपुरा सदर एसडीओ श्री निराला ने इस अवसर पर अनुमंडल के अतिरिक्त श्री कृष्ण श्री कृष्ण गोशाला का अध्यक्ष और सिंहेश्वर मंदिर न्यास कमेटी के सचिव पद का भी कार्यभार लिया। इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता प्रदीप कुमार झा और विनय कुमार सिंह भी उपस्थित थे। निवर्तमान एसडीओ विमल कुमार सिंह को गुरुवार को अनुमंडल कर्मी विदाई देंगे। उन्हें गोपालगंज में वरीय उप समाहर्ता पद पर पदस्थापित किया गया है।

Post Bottom Ad

Pages