मधेपुरा पुलिस को मिली आठ नयी गाड़ी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

14 मई 2015

मधेपुरा पुलिस को मिली आठ नयी गाड़ी

14/05/15 संसाधनों की कमी से जूझ रहे मधेपुरा पुलिस के लिए अच्छी खबर है। पुलिस मुख्यालय ने जिला को गश्ती के लिए आठ नए वाहनों की आपूर्ति को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले के वैसे थाना जो वाहन विहीन था तथा जहां मोटर सायकिल से गश्ती करना लाचारी थी उन्हीं थानों के लिए नई गाड़िया भेजी गई है। उन्होंने कहा कि थानों में चालकों का घोर अभाव है। इसके संबंध में भी सरकार को लिखा गया है। जोन स्थानान्तरण के तहत यहां कार्यरत कुछ लोगों का स्थानान्तरण अन्यत्र किया गया है। यहां इंस्पेक्टर स्तर के कई पदाधिकारी आ रहे हैं। उनके योगदान के बाद पदाधिकारियों की कमी दूर होगी।

Post Bottom Ad

Pages