आमने सामने कि टक्कर में एक कि मौत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

15 मई 2015

आमने सामने कि टक्कर में एक कि मौत


15/05/15 सदर थाना अन्तर्गत आरपीएम कॉलेज के समीप शुक्रवार को दो बाइक की टक्कर में तीन व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गये। तीनों जख्मी को इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल के चिकित्सक ने तीन में से पंकज कुमार की स्थिति गंभीर देख रेफर कर दिया। पूणिया ले जाने के क्रम में पंकज कुमार की मौत हो गयी।मौत कि सूचना मिलते ही दोनों जख्मी अस्पताल से फरार हो गया | पुलिस ने दोनों के बाइक को जब्त कर लिया है और  शव का पोस्टर्माटम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक मैनीरही गांव का 35 वर्षीय पंकज कुमार था। जख्मियों में मदनपुर गांव का मुकेश कुमार एवं कदमपुर गांव का कृष्ण कुमार शामिल है। मुकेश एवं कृष्ण साला बहनोई है। मिली जानकारी अनुसार ललिता देवी का पुत्र और दामाद बाइक से मधेपुरा बाजार  जा रहा था। कि  आरपीएम कॉलेज के समीप सामने से आ रही बाइक से आमने सामने  की टक्कर हो गयी। ठोकर लगने से दोनों बाइक सवार तीनों युवक जख्मी हो गया। तीनों को इलाज हेतु स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर परिजन भी  अस्पताल पहुंचे।

Post Bottom Ad

Pages