श्रीराम मंदिर बनने से बढ़ेगा ठाकुरबाड़ी का रौनक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

27 सितंबर 2015

श्रीराम मंदिर बनने से बढ़ेगा ठाकुरबाड़ी का रौनक

मुरलीगंज प्रखंड स्थित गोलबाजार के समीप श्रीरामजानकी ठाकुरवाड़ी में शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से निर्माण हो रहे मंदिर का ढ़लाई कार्य का शुभारंभ शहरवासियों के श्रमदान से हुआ. शुभारंभ के मौके पर मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार साहा ने बताया कि श्रीराम मंदिर बनने से ठाकुरवाड़ी का रौनक और भी बढ़ेगा. उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए शहरवासियों द्वारा चंदा कर किया जा रहा है. उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं से भी इस पुनीत कार्य में दान देने की अपील की. मौके पर उपस्थित लोगों ने श्रमदान किया. ज्ञात हो कि श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी मुरलीगंज का धरोहर माना जाता है. इस परिसर में दशहरा मेला, झूलन मेला, गणेश महोत्सव व विविध प्रकार का आयोजन किया जाता रहा है. मौके पर मंदिर कमेटी सचिव किशोर कुमार उर्फ मुन्ना चौधरी, रामजी प्रसाद साहा, महेंद्र पोद्दार , नगर पार्षद अरुण जायसवाल, जगदीश जायसवाल, मुन्ना दुबे, राजेश शर्मा, विनय चौधरी, शिव कुमार भगत, चंद्रभूषण साह, विजय भगत, सुबोध जायसवाल, श्रवण तोसनिवाल, दीपक चौधरी आदि मौजूद थे.

Post Bottom Ad

Pages