मधेपुरा मुसलिम धर्मावलंबियों के प्रमुख त्योहार बकरीद को शांति व भाईचारे के माहौल में संपन्न करवाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है. त्योहार के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी कुमार आशिष ने विशेष रूप से प्रशिक्षित रेपिडएक्शन फोर्स को जिला में तैनात किया है. इस दस्ता में प्रशिक्षित 30 जवान मौजूद रहेंगे. एसपी ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी प्रमुख जगहों पर इस बल को प्रतिनियुक्त किया जायेगा. दंगा नियंत्रण दस्ता के जवान मंगलवार से ही प्रतिनियुक्त स्थलों पर तैनात कर दिया गया है. एसपी ने त्योहार को लेकर जिला वासियों से आह्वान किया कि बिना आमजनों के सहयोग से पुलिस अधूरी है. बकरीद के मौके पर समाज के सभी वर्ग अफवाहों से सावधान रहे. किसी भी असामान्य स्थिति या असामाजिक तत्वों की जानकारी अविलंब पुलिस को दें. एसपी ने बताया कि त्योहार के मौके पर सभी थाना क्षेत्रों में विशेष गश्ती किया जायेगा. अवैध रूप से शराब या प्रतिबंधित नशा के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेंगी.