मैया जागरण में झूमते रहे भक्त - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

22 अक्टूबर 2015

मैया जागरण में झूमते रहे भक्त



22/10/2015 शहर के बीचों बीच स्थित सार्वजनिक बड़ी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को भव्य मैया जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन छोटी बच्ची झिम्मी राणा के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया. कार्यक्रम का आरंम्भ स्थानीय स्वर शोभित संगीत महाविधालय के बच्चों के द्वारा मनमोहक भक्ति नृत्य से किया गया.जागरण समिति के मोहन साह, राजेश कुमार, संजय सुमन, एवं महेश साह ने सभी कलाकारों को चुनरी ओढ़कर स्वगत आपको देते” गीत गाकर माहौल को भक्ति मय कर दिया. गायिका गुंजन कौर तथा शर्मीली के द्वारा भोजपुरी तथा पंजाबी भजनों की प्रस्तुति से दर्शकों को झुमने पर मजबूर कर दिया. साथ ही मो० अख्तर, मो० इस्राफील, बिट्टू सिंह, अमरदीप ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. भक्ति गीत “बारिशो की झम झम में तेरे दर पर आए है” पर नृत्य प्रस्तुत कर भक्तो का मनोरंजन किया. साथ ही साथ स्थानीय गायक सुनीत साना ने “सबसे बड़ा तेरा नाम हे शेरोवाली” भक्ति गीत गाकर सभी भक्तों के दिल में अपनी जगह बना ली. कार्यक्रम का मंच संचालन मधेपुरा इप्टा के रंगकर्मी सुभाषचंद्र ने किया. कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के वरीय सदस्य मोहन साह ने कलाकारों एवं दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर इस प्रकार ही दर्शकों का प्यार और स्नेह मिलता रहे तो हम हर साल इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेगें. उन्होंने कार्यक्रम में सुसज्जित व्यवस्था को बनाए रखने में सहायक बड़ी दुर्गा मन्दिर के “सेवा दल” के सदस्य कुंदन कुमार विक्रम,रूपक कुमार,अमित कुमार,विनायक बिक्की,अक्षय कुमार,सन्नी पटेल,हितेश कुमार गोपाल कुमार,गोपी कुमार, डब्बू बिंदास,सुमित डब्बू,अलोक कुमार,प्रियांशु कुमार सैव्यम टोनू, अव्यम ओनु, दिव्यांशु, विद्यांशु, सोनू, पंकज कुमार, मयंक कुमार, समीर सुमन, नंदन कुमार, गौतम कुमार, गोलू  को धन्यवाद देते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया.

           


Post Bottom Ad

Pages