चार दुकानों का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

28 अक्टूबर 2015

चार दुकानों का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के पास सोमवार की रात चोरों ने एक साथ चार दुकानों का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी कर ली. इस चोरी की घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. मौके पर सदर थाना पुलिस ने पहुंच कर घटना का जायजा लिया. इस दौरान दुकानदार पवन कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में पवन कुमार सिंह ने कहा है कि सोमवार को रात के नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गये. मंगलवार की सुबह जब दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान के पीछे का दीवार टूटा हुआ है. वहीं दुकान के अंदर गल्ला का ताला तोड़ कर नगद 75 हजार सहित हजारों के फल की चोरी चोरों ने कर ली. उधर, सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक जगह पर लाली मोटर गैरेज, कुंदन पान दुकान, फूदुर मिस्त्री गैरेज में ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. इन दुकनों में अज्ञात चोरों ने करीब दस हजार नगदी सहित हजारों रुपये मूल्य की समानों की चोरी कर ली. इस घटना के बाद से व्यवसायियों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि रात्रि गश्ती नहीं होने के कारण चोरी की घटना में अचानक से इजाफा हो गया है. तीन घरों में चोरी, दहशत

Post Bottom Ad

Pages