नदी में डूबने से युवक की मौत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

1 नवंबर 2015

नदी में डूबने से युवक की मौत

सदर प्रखंड के साहुगढ़ पंचायत स्थित धातु टोला निवासी 35 वर्षीय पंचु सादा की नदी में डूबने से मौत हो गयी. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर शुक्रवार को नदी से शव को बरामद किया. जानकारी अनुसार पंचु सादा गुरुवार की सुबह लकड़ी लाने नदी के दूसरी तरफ गये थे. लौटने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गयी. गुरूवार की शाम ग्रामीणों को पंचु के डूबने की खबर मिली. लेकिन प्रयास करने के बावजूद शव बरामद नहीं हो सका. शुक्रवार की सुबह शव अपने आप नदी के तल पर आ गया. घटना की सूचना परिजनों ने सदर थानाध्यक्ष को दिया है.

Post Bottom Ad

Pages