सुशांत स्मृति युवा प्रतियोगिता 2016 का पहला चरण समाप्त - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

24 जनवरी 2016

सुशांत स्मृति युवा प्रतियोगिता 2016 का पहला चरण समाप्त

29 वीं सुशांत स्मृति युवा प्रतियोगिता 2016 के प्रथम चरण में रविवार को पार्वती विज्ञान महाविद्यालय में
चित्रकारी, निबंध और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इस प्रतियोगिता में 700 बच्चे शामिल हुए. आयोजन समिति के सचिव डॉ.आलोक कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण पर स्थल चित्रकारी प्रतियोगिता हुई. पेंटिंग में जलवायु परिवर्तन पर विशेष रूप से केंद्रित किया गया. निबंध लेखन प्रतियोगिता में स्वच्छ भारत और युवा, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा तथा आपदा प्रबंधन और युवा जैसे किसी एक विषय पर बच्चे शामिल हुए. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता विगत 20 वर्षो से करते आ रहे हैं. इसका मुख्य उद्देश्य जिले के बच्चों में चित्रकारी व सामान्य ज्ञान के प्रति जागरूकता करना है.उन्होंने बताया कि सुशांत जयंती के अवसर पर सात फरवरी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर भाषण प्रतियोगिता तथा भारतीय सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन होगा. कार्यक्रम संयोजक विकास कुमार व हर्षवर्द्धन सिंह राठौर ने बताया कि रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में पेंटिंग विधा में 70, निबंध में 55 तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 600 बच्चों ने भाग लिया.इस कार्यक्रम के मौके पर भूपेन्द्र मधेपुरी, अध्यक्ष योगेन्द्र यादव, दशरथ सिंह, विनय चौधरी , मुन्ना व राहुल यादव सहित कई उपस्थित थे.

Post Bottom Ad

Pages