चौसा थाना के अरजपुर में दहेज के लिए एक विवाहिता किरण देवी की हत्या पिट पिट कर ससुराल वालों ने कर
दी. मिली जानकारी अनुसार महिला का शव रविवार को घर से थोड़ी दूर मकई खेत में मिला. ग्रामीणों ने पुलिस और विवाहिता के मायके मे इस घटना की को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक किरण के पिता पूर्णिया जिला निवासी सीताराम यादव ने हत्या का आरोप सौतन सीलम देवी, पति बाल विजय यादव सहित सात लोगों पर लगाया है. उन्होंने बताया कि 2010 में किरण देवी की शादी अरजपुर पश्चिमी पंचायत निवासी बालविजय यादव से हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही पुत्री को पति व सौतन मिलकर दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करता था. उन्होंने बताया की किरण 21 जनवरी से ही लापता थी और घर में ताला लगा हुआ था. इसकी सनहा भी थाना में दर्ज करायी गयी थी. पिता के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.









