मनाई गयी भूपेंद्र नारायण मंडल की 112 वीं जयंती - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

1 फ़रवरी 2016

मनाई गयी भूपेंद्र नारायण मंडल की 112 वीं जयंती

सोमवार को स्थानीय मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा में देश के महान शिक्षाविद् सह बीएनएमयू के संस्थापक स्व. भूपेंद्र नारायण मंडल की 112 वीं जयंती मनाई गयी. जिसकी अध्यक्षता महाविधालय के संस्थापक प्राचार्य सह निदेशक डा. अशोक कुमार ने की. इस अवसर पर स्व. भूपेंद्र नारायण मंडल की तैलीय चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करते हुये उन्होंने कहा कि स्व. मंडल ने शिक्षा की अलख जगाते हुये कोशी ही नहीं पुरे वरन् पुरे बिहार को नया आयाम प्रदान किया. उनके इन कृतियों को हम भूल नहीं सकते. इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी पायल को महाविधालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया एवं प्रोत्साहन राशि भी दी गयी. कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जाप छात्र परिषद् के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकांत राय ने किया. मौके पर डा. पूनम यादव, डा. भगवान कुमार, डा. मुश्ताक, प्रो. अजय,विजेंद्र मेहता,आरती झा , ओमप्रकाश भारती, खुशबू,शिल्पा,चंद्रमणी, आभाष,नेहा साहा,ज्योतिष,अमर सहित सैंकड़ों छात्र छात्रायें मौजूद थे.
(रिपोर्ट-मधेपुरा :- अमित आनंद)

Post Bottom Ad

Pages