पटना
कोरोना ने बिहार में दस्तक दे दिया है. बिहार में शनिवार की रात कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि 3 संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती है. इसको देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने 31 मार्च तक के लिए सभी जिले को लॉक डाउन कर दिया है.
बिहार में कोरोना से पहली मौत के बाद नीतीश कुमार ने मीटिंग कर यह बड़ा फैसला लिया है. मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार वासियों को एक संदेश भी दिया. उन्होंने लिखा कि कोरोना वायरस से पूरी मानव जाति संकट में है. हम सब इस महामारी का डट कर मुकाबला कर रहे हैं. आवश्यक सावधनियां भी बरती जा रही हैं। किंतु इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुये प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितांत आवश्यक है.
इसका सबसे अच्छा उपाय सामाजिक दूरी है. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से आमलोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये राज्य सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव से फिलहाल 31 मार्च 2020 तक के लिये सभी जिला मुख्यालयों, सभी अनुमंडल मुख्यालयों, सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं सभी नगर निकायों के लॉक डाउन का निर्णय लिया गया है.











