मधेपुरा
बीती रात हुई हल्की बारिश के बाद शहर में मुख्य सड़क किनारे और अन्य कई गलियों में जलजमाव होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है. शहर में थाना चौक, सुभाष चौक, जेनरल हाइ स्कूल से लेकर पानी टंकी तक रोड किनारे जलजमाव होने के कारण आम राहगीरों व आस-पास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
शहर में मुख्य सड़क के अलावे थाना चौक से पंचमुखी चौक तक जाने वाली रोड, जगजीवन आश्रम रोड, मवेशी अस्पताल रोड, आजाद अगर में मधेपुरा से साहुगढ़ जाने वाली रोड में बड़ी बजरंगबली के पास काफी जलजमाव है. जिससे राहगीरों और आम लोगों व मोहल्लेवासियों को काफी परेशानी होती है. आजाद नगर के लोगों ने बताया कि यहां जलजमाव काफी दिनों से है.
नाला जाम होने के कारण पानी निकासी नहीं हो पाता है जिससे नाला का पानी भी रोड पर ही जमा होता है. लोग गंदे पानी से बचने के लिए जान जोखिम में डालकर नाले के ऊपर से होकर पैदल गुजरते हैं. पानी टंकी के पास सब्जी बाजार में भी जलजमाव होने से सब्जी दुकानदारों को परेशानी होती है। सब्जी दुकानदारों को जलजमाव के कारण बीमारी होने का डर रहता है.
(रिपोर्ट:- रीपूराज आनंद)