जिले में बाहर से घर आनेवाले करीब 70 लोगों का काउंसिलिंग - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

23 मार्च 2020

जिले में बाहर से घर आनेवाले करीब 70 लोगों का काउंसिलिंग

मधेपुरा
सोमवार को सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कराया गया. सभी लोग टेम्परेचर जांच के बाद अपने-अपने घर गए.
           डीएस डॉ. डीपी गुप्ता ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो बाहर से अपने घर आते हैं या जिन्हें कोरोना होने की कोई आशंका है उनलोगों के लिए जांच की व्यवस्था आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है. डीएस ने बताया कि करीब शाम चार बजे तक 65 लोगों ने अपना-अपना टेम्परेचर जांच करवाया.

                        जिसमें सभी को कोरोना से बचाव के लिए साफ-सुथरा रहने एवं सावधानी बरतने के लिए कहा गया. सोमवार को सुबह होते हीं सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लोग जांच कराने पहुंचने लगे और संध्या करीब चार बजे तक 65 लोगों का जांच किया गया जिसमें सभी लोग स्वस्थ पाए गये.
(रिपोर्ट:- रीपूराज आनंद) 

Post Bottom Ad

Pages