मधेपुरा ने मलिया को हराकर फाइनल में बनाया जगह - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 मार्च 2020

मधेपुरा ने मलिया को हराकर फाइनल में बनाया जगह

मधेपुरा
मधेपुरा प्रखंड अंतर्गत साहुगढ़ गोढ़ियारी में आयोजित पांच दिवसीय होलिका दहन मेला के अंतिम दिन बुधवार को बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व बीडीओ डॉ. गौतम कृष्ण ने किया. 

उद्धाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व बीडीओ डाॅ. गौतम ने कहा कि मेला में खेल प्रतियोगिता से भाईचारे का संदेश समाज में जाता है. खेल से शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है. प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 4 टीमों ने भाग लिया. पहला मैच मधेपुरा और मलिया के बीच खेला गया. जिसमें मधेपुरा ने मलिया को 70-44 से हरा दिया. वहीं दूसरे मैच में सहरसा ने ग्वालपाड़ा को 58-33 से अंतर दिया. 

मधेपुरा और सहरसा के बीच आज खेला जाएगा फाइनल :


कबड्‌डी संघ के सचिव अरुण कुमार ने बतााय कि 12 मार्च को बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला मधेपुरा बनाम सहरसा के बीच खेला जाएगा. बालिका वर्ग का मैच भी गुरुवार को खेला जाएगा. उन्होंने बताया कि इसमें मधेपुरा मलिया, ग्वालपाड़ा एवं सहरसा की बालिका टीम भाग लेगी.
 

मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका में मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष गुलशन कुमार, राहुल कुमार, आनंद कुमार, मिथिलेश कुमार, रोशन कुमार, शिवरतन कुमार, अहम भूमिका निभाई. मौके पर पर मेला आजोन समिति के अध्यक्ष रूपेश कुमार, कोषाध्यक्ष नीरज यादव, सचिव प्रमोद यादव सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages