बिहार के इन जिलों में 20 अप्रैल के बाद मिल सकती है राहत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

14 अप्रैल 2020

बिहार के इन जिलों में 20 अप्रैल के बाद मिल सकती है राहत


पटना : देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 19 दिन के लिए और लॉक डाउन बढ़ा दिया गया है। यानी अब 3 मई तक लॉक डाउन लागू रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के नाम संबोधन में कहा कि अब लॉक डाउन में और सख्ती बरती जाएगी।

लेकिन, कुछ जगहों पर सशर्त्त 20 अप्रैल से कुछ जरूरी चीजों में थोड़ी छूट देने की बात भी प्रधानमंत्री मोदी ने की। यह छूट वहां मिलेगी, जहां कोरोना नहीं फैलेगा।

ये जिले हैं ऑरेंज और रेड जोन में : 

ऑरेंज और रेड जोन के जिलों में संक्रमण रोकने के लिए कड़ाई से लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। यहां संक्रमण की स्थिति के अनुसार राहत मिलने की उम्मीद है। बिहार के आठ जिले ऑरेंज जोन में हैं। जिसमें गोपालगंज, सारण, पटना, नालंदा, गया, लखीसराय, मुंगेर और भागलपुर शामिल हैं। वहीं, सीवान, बेगूसराय और नवादा जिले को रेड जोन में रखा गया है।

इन जिलों में दी जा सकती है छूट : 

आपको बता दें कि बिहार के 27 जिले ऐसे हैं जहां मंगलवार यानी 14 अप्रैल तक कोरोना का कोई संक्रमित नहीं मिला है। अगर आगे भी ऐसा ही रहा तो इन जिलों में 20 अप्रैल के बाद कुछ छूट दी जा सकती है। बिहार के 27 जिले जो ग्रीन जोन में हैं। उनमें कटिहार, बांका, जमुई, शेखपुरा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, प. चंपारण, पू. चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, बक्सर और आरा शामिल हैं। इन जिलों में कोरोना का कोई रोगी नहीं मिला है।

Input - Dainik Bhaskar


Post Bottom Ad

Pages