मुरलीगंज:- बैंकों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ललन कुमार चौधरी ने बैठक की. इसमें थानाध्यक्ष किशोर कुमार एवं अंचलाधिकारी शशि भूषण कुमार सहित प्रखंड अंतर्गत सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक हिस्सा लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य सोशल डिस्टेंस को लेकर था.
बीडीओ ने कहा कि प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी लेकिन इसके लिए अपने स्तर से लोगों को जागरूक करने का प्रयास करने की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि अत्यंत आवश्यक हो तभी बैंक आए. लोगों को सीएसपी भेजकर भी भीड़ को कम करने की कोशिश करें.
थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने सुझाव दिया कि बहुत सारे लोग अफवाह की वजह से भी बैंकों में आ रहे हैं इसके लिए माइकिंग की सुविधा से जागरूक करने का प्रयास करें कि आपके खाते का रुपैया सुरक्षित है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक द्वारा खुलने के समय महिलाओं की भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस बल की मांग की गई.
इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा प्रबंधक जीपी सिंह, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बाजार ब्रांच के प्रबंधक दिलीप कुमार, केनरा बैंक के प्रबंधक प्रकाश कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक अमित कुमार व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मी वासुदेव उड़ाव उपस्थित थे.