![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
डेस्क : बिहार के कई जिले में आज फिर बारिश और आंधी की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है। मधेपुरा सहित बिहार के कई जिले में गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
बताया जा रहा है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से होते हुए छत्तीसगढ़, झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी के ऊपर से असम की तरफ जा रहा है। जिसकी वजह से आंधी और बारिश की आशंका बनी हुई है।
बिहार के भागलपुर, गया और पूर्णिया में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं सिवान, छपरा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, वैशाली समते उत्तर पूर्व बिहार में आंधी और बारिश की अधिक आशंका है।
पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और आंधी से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। सबसे अधिक आंधी से मक्के की फसल को क्षति पहुंची है। तेज आंधी व ओलावृष्टि से विभिन्न क्षेत्रों में सैकड़ों एकड़ में लगे मक्के की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।









