बिहारीगंज:- बुधवार को बिहारीगंज के राजगंज पंचायत में घर घर जाकर कोरोनावायरस से बचाव के लिए युवा क्रांति फाउंडेशन के अध्यक्ष सह मुरलीगंज नगर पारिषद अध्यक्ष श्वेत कमल उर्फ बौआ ने मास्क, डिटॉल साबुन एवं गमछा का वितरण किया.
उन्होंने लोगों से अपील किया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन अति आवश्यक है. इसलिए अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलें. दुकानों पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए राशन खरीदें. निरंतर हाथों की सफाई सैनिटाइजर या साबुन से साफ करें और एक-दूसरे से बात करते वक्त मास्क का प्रयोग अवश्य करें.
साथ ही सरकार के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें. उन्होंने समाज के बुद्धिजीवियों से अपील की कि आज आपकी जिम्मेदारी बनती है कि समाज में लोगों के बीच डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से शत-प्रतिशत लाॅकडाउन का पालन कराएं.
थोड़ी सी लापरवाही के कारण हमारा जीवन खतरे में पड़ सकता है और हमलोगों को सरकार तो क्या कोई फरिश्ता भी नहीं बचा पाएगा. उन्होंने लोगों से यह भी अपील किया कि अगर कोरोना से जंग जितना है तो उसके लिए एक- दूसरे की मदद साथ- साथ परहेज भी करना होगा.
मौके पर पंकज कुमार मेहता, रमेश कुमार यादव, कारी यादव, कृष्ण कुमार यादव, अखिलेश कुमार, चंदन कुमार यादव सहित कई सहयोगी मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)