सराहनीय: भोजन के साथ - साथ सेनेटरी पैड का भी किया जा रहा है वितरण - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

23 अप्रैल 2020

सराहनीय: भोजन के साथ - साथ सेनेटरी पैड का भी किया जा रहा है वितरण

मधेपुरा: लॉकडाउन में जरूरतमंदों के लिए लगातार पिछले 27 दिनों से जहाँ राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा भोजन एवं पानी का वितरण किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर महिलाओं के बीच लगभग 100 सेनेटरी पैड का वितरण किया गया. इस कड़ी में लॉकडाउन के पहले दिन से ही रोजाना भोजन एवं पानी संगठन के द्वारा वितरण किया जा रहा है. 

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष सौरव यादव ने बताया कि लॉकडाउन के पहले दिन से संगठन के द्वारा आमजनों के सहयोग से रोजाना भोजन के करीब 400 पैकेट जरूरतमंदों को पहुंचा रहे हैं. यह कार्य तीन मई तक अनवरत जारी रहेगा. अगर तीन मई के बाद भी लॉकडाउन चलता है तो भोजन वितरण कार्य जारी ही रहेगा.

संगठन के जिला मंत्री अक्षय कुमार ने कहा कि माहवारी एक बायोलॉजिकल प्रक्रिया है, जिससे 11 से 40 उम्र तक कि प्रत्येक लड़की एवं महिला को गुजरना पड़ता है. लॉक डाउन के दौरान सभी दुकानें बंद होने के कारण हम लोगों ने यह कदम उठाया और टीम की महिला सदस्यों के सहयोग से घर-घर जाकर सेनेटरी पैड का वितरण किया गया.

उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी गरीब परिवार की महिलाओं को हो रही होगी. उनकी समस्या को दूर करने के लिए ही यह कदम उठाया गया. सेनेटरी पैड का वितरण उन्हीं स्थानों पर किया जाएगा, जहां खाना पहुंचाया जा रहा है. साथ ही महिलाओं को इसके प्रति जागरूक भी किया गया.

इस कार्य में गरिमा उर्विशा, शिवांगी गुप्ता, शिवानी अग्रवाल, नेहा भगत, कुंदन कुमार, रूपक कुमार सोनी, सुनीत साना, सुमित कुमार "डब्लू", अमित साह, अर्णव कुमार "मोनू", आशीष कुमार सत्यार्थी, प्रदीप कुमार यादव, शशिभूषण कुमार, विकाश कुमार, विकाश साह, कुणाल केशरिया, अब्यम कुमार "ओनू", सागर कुमार "सोनी", श्याम कुमार, सोनू कुमार, राजा साह, अमित आनंद, सन्नी कुमार, रवि कुमार, कुंदन कुमार सोनू, राकेश कुमार, मनीष सुल्तानियां सहित अन्य कई लोग अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.

Post Bottom Ad

Pages