गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र के औराही एकपारा पंचायत के वार्ड नंबर 3 में गुरुवार को बिजली की करंट लगने से प्रमोद मुखिया की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पीड़ित अपने घर गली होकर जा रहा था कि अचानक बिजली के तार गिर जाने के कारण उसका मृत्यु हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही गम्हरिया थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया. घटना के बाद ग्रामीणों के बीच मातम परसा हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रमोद मुखिया बहुत ही अच्छे व्यक्ति थे.
वहीं हमेशा ही दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते थे. उनके निधन के बाद पत्नी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं दूसरी ओर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिज़ली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में कई जगह बिज़ली की तार जर्जर स्थिति में है मगर उसे मरम्मत नहीं किया जा रहा है.
जिससे आए दिन कोई न कोई छोटी मोटी घटना घटते रहती है. और आज प्रमोद मुखिया की जान चले गई. उन्होंने कहा कि अगर जल्दी से जल्द जर्जर तारों की मरम्मती करते हुए प्रमोद मुखिया के परिजनों को बिजली विभाग की ओर से मुआवजा प्रदान की जाए, अन्यथा हम लोग बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.
(रिपोर्ट:- मिथिलेश कुमार)










