मुरलीगंज:- पूरे विश्व के लिए आज कोरोना बहुत बड़ी महामारी बन चुकी है. पूरे देश में लगभग 11 दिनों से लॉकडाउन है. काफी जरूरतमंद लोग ही बाजार आते हैं. वैश्विक महामारी का रुप ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मुरलीगंज भरतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.
मुरलीगंज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक डॉ जी.पी सिंह सहित अन्य सहायक बैंक कर्मियों ने मुरलीगंज दुर्गा चौक स्थित सीएसपी में जाकर सीएसपी संचालक मितेश कुमार एवं सहायक अजय कुमार सहित कुल चालीस सीएसपी ग्राहकों के बीच मिक्सचर, बिस्कुट एवं लाइफबॉय साबुन का वितरण किया.
साथ ही साथ भीड़भाड़ से अलग सोशल डिस्टेंस बनाकर साफ-सफाई कर महामारी से बचाव करने के लिए लोगों को जागरूक किया. मुख्य प्रबंधक डॉ. जी.पी. सिंह ने बताया कि किसी भी सीएसपी संचालकों को किसी भी हाल में नकदी की कमी नहीं होने दी जाएगी और सीएसपी संचालक मितेश कुमार एवं सहायक अजय कुमार को ग्राहकों से सोशल डिस्टेंस बनाकर लेनदेन करने की अपील की.
मौके पर एसबीआई सहायक अभिषेक कुमार सहित कुल चालीस ग्राहक मौजूद थे.










