बिहार में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, रहें सतर्क - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

5 अप्रैल 2020

बिहार में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, रहें सतर्क

सांकेतिक फ़ोटो

मधेपुरा : भारत में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी बढ़ रहे हैं। देश में अब तक 3374 कोरोना संक्रमित मामले आ चुके हैं। वहीं बिहार में भी संक्रमित मरीजों की संख्या 32 हो गई है। इनमें से 4 व्यक्ति ठीक हो कर के घर लौट गए हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

बता दें कि मुंगेर के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत पिछले महीने हुई थी। जिस व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हुई थी उनके परिवार और आसपास के कई व्यक्ति भी संक्रमित पाए गए हैं। बिहार में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मुंगेर जिले में हैं।

भागलपुर में भी एक 65 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनके बारे में बताया जा रहा है कि वे पिछले दिनों हैं यूके से वापस लौटे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार में अब तक मुंगेर में 7, सीवान में 6, पटना व गया में 5, गोपालगंज में 3, भागलपुर में 2, नालंदा में 2 तथा लखीसराय, बेगुसराय और सारण में एक मरीज की होने की पुष्टि हुई है।

पूरे देश में अबतक कोरोना से 75 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 250 से अधिक लोगों को ठीक हो जाने पर हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है।

Post Bottom Ad

Pages