शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों ने ट्विटर पर चलाया अभियान - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

6 मई 2020

शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों ने ट्विटर पर चलाया अभियान

मधेपुरा: बिहार एसटीईटी 2019 के रिजल्ट प्रकाशन में हो रही अनावश्यक देरी तथा बिहार स्टेट 2019 के पूर्व में निर्धारित सीट 37335 में ही नई सृजित रिक्तिया 33916 (37335+33916=71251) को जोड़ कर प्रकाशित करने के लिए ट्विटर पर अभ्यर्थियो का अभियान चलाया गया.

जिसमें लगभग दो लाख लोगो का समर्थन प्राप्त हुआ. पूरे भारत में लॉकडाउन होने के कारण छात्र भी घर पर रहने को मजबूर हैं. ऐसे में उन्होंने ट्विटर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विशेष अनुरोध किया गया कि एसटीईटी 2019 की रिक्तियो को नई सृजित रिक्तियों के साथ रिजल्ट प्रकाशित किया जाए.

जिससे कि बिहार में शिक्षकों की कमी न रहे तथा माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक अभ्यर्थियों को अतिशीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करें. यह मुद्दा भारत के टॉप दस प्रमुख मुद्दे में से एक तथा बिहार का प्रथम प्रमुख मुद्दा रहा. अभ्यर्थी की यह मांग थी कि जब राज्य सरकार निर्धारित सीटों के विरुद्ध माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन कर चुकी है तो ऐसे में रिजल्ट का प्रकाशन दोनों सीटों को जोड़कर प्रकशित करे तथा केंद्रीकृत करके शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को शुरू करें.

ज्ञात हो कि बिहार में 9 वर्षों बाद माध्यमिक शिक्षक तथा उच्य माध्यमिक के लिए परीक्षा हुई थी लेकिन 3 महीने से भी ज्यादा बीत जाने के बाद भी रिजल्ट का प्रकाशन नही ही सका है. इस ट्विटर अभियान में सभी एसटीईटी 2019 के छात्र सक्रिय थे.

इस अभियान का नेतृत्व कर रहे शिक्षक बहाली मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार, आभाष कुमार, सारंग तनय, आनंद भूषण, सौरभ कुमार, ललन कुमार, सुधीर कुमार, कुंन्दन कुमार कुदरत, रंजन कुमार, दिलिप कुमार, विमलेश कुमार, मनोज कुमार, रामाषिश कुमार, रंजीत कुमार, प्रिती सागर, निक्की कुमारी, मनीष कुमार, काजल कुमारी, शब्बीर आलम, सोनी कुमारी, अरमान अली, ब्रजेश कुमार, रतन कुमार, शलैन्दर कुमार, रंजना कुमारी, शबनम कुमारी, कमारी कंचन माला, रामनरेश यादव, मंतोष कुमार, प्रवीण कुमार, अभिनंदन कुमार सहित कई लोग शामिल हैं.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages