आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एंबुलेंस कर्मी करेंगे हड़ताल - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

7 मई 2020

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एंबुलेंस कर्मी करेंगे हड़ताल

मधेपुरा: संदिग्ध कोरोना मरीज को ले जाने के दौरान झिटकिया मस्जिद के आगे एम्बुलेंस चालक के साथ मारपीट की घटना में दोषियों पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए हड़ताल की चेतावनी दी है. 

कहा गया है कि एम्बुलेंस चालक के आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. चालक मो. वसीम अकरम द्वारा सिंहेश्वर थाने में आवेदन देने के बावजूद केस दर्ज नहीं करने और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एम्बुलेंस कर्मियों ने आठ और नौ मई को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है.

गिरफ्तारी नहीं होने पर 10 मई से एम्बुलेंस चालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का चेतावनी दी है. बताया गया कि सिंहेश्वर के पीएचसी प्रभारी ने पीड़ित चालक के आवेदन को अग्रसारित कर थानाध्यक्ष के नाम आवेदन दिया, इसके बावजूद केस दर्ज नहीं किया गया. 

उल्टे विरोधियों के आवेदन पर एम्बुलेंस चालक सहित परिजनों पर दो-दो केस दर्ज किया गया. सिविल सर्जन सहित अन्य वरीय अधिकारियों को आवेदन भेजकर एम्बुलेंस चालकों ने कार्रवाई की मांग की. एम्बुलेंस चालक संघ के जिलाध्यक्ष शकील अहमद सिद्दिकी ने कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया है.

Post Bottom Ad

Pages