मुरलीगंज: मुरलीगंज शहर में लायंस क्लब के द्वारा वार्ड नंबर 7 एवं 8 को सैनिटाइज करने का काम प्रारम्भ किया गया. वार्ड के सभी गली में घूम--घूम कर लायंस क्लब के सदस्यों ने अपने हाथों में सैनिटाइजर से भरा छिड़काव मशीन लेकर पूरे वार्ड का भ्रमण किया और एक एक घरों के दरवाजे से लेकर कमरें तक को सैनिटाइज किया.
सैनिटाइजेशन के दौरान इस बात का खास ध्यान रखा गया कि कोई भी सार्वजनिक स्थल सैनिटाइज होने से वंचित न रह सके. इस मौके पर क्लब के सदस्य प्रणय साह ने कहा कि जागरूकता ही कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय हैं.
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता का ध्यान रखें. बाहर से आने पर अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं. लायंस क्लब द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों को सैनिटाइज करने के इस कदम की स्थानीय लोगों व बुद्धिजीवियों ने काफी सराहना की.
मौके पर पपलू यादव, आलोक सरार्फ, मनोज चौधरी, सुबोध चौधरी, संजय रस्तोगी एवं अन्य सदस्य मजूद थे.