मधेपुरा: लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिए मानवाधिकार एवं समाजिक न्याय की मधेपुरा जिला इकाई सामने आई है. एक तरफ जहाँ पूरे देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन लागू है.
सभी अपने-अपने घरों में बन्द हैं, किसी आवश्यक काम से ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं. इस बीच मंगलवार देर शाम को जयपालपट्टी मधेपुरा निवासी सुशांत कुमार ने अपना ए पॉजिटिव रक्त दान कर मानवता की मिशाल कायम की है.
मौके पर मौजूद महासचिव डॉ. प्रणव प्रताप व अंकित कश्यप ने अपने संरक्षण में यह रक्तदान करवाया. जानकारी हो कि भेलाही मुरलीगंज, मधेपुरा निवासी गुना देवी पिछले कुछ दिनों से क्रिश्चियन मिशन अस्पताल मधेपुरा में भर्ती थी, जो गर्भवती थी. अत्यन्त रक्तस्राव होने के कारण डॉक्टर द्वारा अविलंब रक्त की व्यवस्था करने की सलाह दी गई.
परिवार द्वारा रक्त उपलब्ध नहीं हो पाने के बाद जब मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय मधेपुरा जिला इकाई संचालक सदस्य अंकित कश्यप को सूचना मिली तो संगठन द्वारा तुरन्त रक्तदाता की खोज चालू की गई. जिसके पश्चात सुशांत ने मरीज के मर्म समझा और रक्तदान कर मानवता का परिचय देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए.
जो लोग ये भ्रम पाल रखे हैं कि रक्तदान से रक्त की कमी होती है, उनके लिए उन्होंने कहा है कि ऐसा कुछ नहीं होता है कर के देखिए अच्छा लगेगा. वहीं मानवाधिकार एवं समाजिक न्याय के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने सुशांत कुमार को आभार व्यक्त करते हुए पीड़ित के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की.
(रिपोर्ट:- ईमेल)