निःशुल्क बस सेवा से 45 मजदूर पटना से मधेपुरा पहुंचे - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

16 जून 2020

निःशुल्क बस सेवा से 45 मजदूर पटना से मधेपुरा पहुंचे

मधेपुरा: मधेपुरा के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव यादव द्वारा चलाया जा रहा निःशुल्क बस सेवा से मंगलवार की अहले सुबह 6 बजे के आसपास 45 मजदूरों को लेकर पटना से मधेपुरा पहुंची. जिला अध्यक्ष मोहन मंडल और जाप युवा परिषद् जिला अध्यक्ष गोपी कृष्ण ने कहा कि कोरोना काल में वर्तमान सांसद लापता हैं.

जाप कार्यालय सचिव देवाशीष पासवान व उपसचिव शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से उपजे संकट और लॉकडाउन के बीच अपने घरों को लौट रहे परेशान हाल श्रमिकों की मदद के लिए मधेपुरा के पूर्व सांसद व जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय संरक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा बिहार की राजधानी पटना से बिहार के सभी जिलों के लिए बस सेवा शुरू किया गया है.

पप्पू यादव के इस जन सेवा से बिहार के श्रमिकों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है. कोरोना महामारी काल में जहां एक तरफ बिहार सरकार पूरी तरह असफल है, वहीं दूसरी तरफ पप्पू यादव कोशी सहित बिहार के अन्य जिलों के श्रमिकों के लिए मसीहा बन कर दिन रात उनकी सेवा में लगें हैं.

बीते दिनों की तरह सोमवार शाम को पटना के मीठापुर बस स्टैंड से आज सुबह मंगलवार को 45 श्रमिकों को लेकर मधेपुरा बस स्टैंड पहुंची बस, जहां जन अधिकार पार्टी (लो०) के कार्यकर्ताओं ने मधेपुरा में श्रमिकों का स्वागत किया.

मौके पर उपस्थित प्रदेश महासचिव नूतन सिंह, युवा शक्ति जिला अध्यक्ष प्रिंस गौतम, भानू प्रताप, अमन कुमार रितेश, रौशन कुमार बिट्टू, निगम राज, पुष्पेन्द्र कुमार पप्पू, युवा रंजन, सामंत यादव, प्रेम सागर खुशखुश, सतीश यादव, आशीष यादव, सीताराम यादव एवं जिले के सभी जाप कार्यकर्ता मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages