घायल फौजी की सदर अस्पताल में मौत हो गयी थी. पुलिस ने परिजनों द्वारा आशंका जताए जाने पर तीन लोगों को हिरासत में लिया था. घटना के उपरांत मृतक के पुत्र अनुज कुमार यादव ने सदर थाना में बयान दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पिता घर में सोए थे. रात करीब 12 बजे दो बाइक सवार युवक घर पहुंचे. गाड़ी भाड़ा लेने की बात करने के लिए बुलाया.
![]() |
| फ़ाइल फोटो |
गेट पर आते ही बदमाशों ने उनके पिता को गोली मार दी. गंभीर हालत में उन्हेंं सदर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहाँ उनकी मौत हो गयी. उन्होंने कहा कि जमीन विवाद को लेकर गांव के नवीन यादव से विवाद चल रहा है. वह बार- बार धमकी देता था. उन्होंने नवीन यादव, उपेन्द्र यादव, सौरव कुमार, मनोज कुमार, प्रभाष कुमार, शिव नारायण यादव, नकुल यादव, भीम यादव और गौरव कुमार पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है.
मालूम हो कि पुलिस ने नामजद आरोपियों में से सौरव कुमार, प्रभाष कुमार और मनोज कुमार को घटना के कुछ घंटे बाद ही हिरासत में लिया था. ओपी प्रभारी त्रिभुवण पांडेय ने बताया कि घटना के तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए हैं. सदर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि फौजी हत्याकांड में उनके पुत्र के बयान पर केस दर्ज किया गया है.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....











