मधेपुरा : छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार हो रहे बढ़ाेतरी पर सोमवार को शहर के कॉलेज चौक पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र राजद नेता जापानी यादव ने किया।
इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर केंद्र व राज्य सरकार के विराेध में नारेबाजी की। छात्र राजद के विवि प्रभारी नीतीश यदुवंशी ने कहा 19 दिन में 19 बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं। बेरोजगारी, पलायन और कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है, सरकार महंगाई पर कंट्रोल नहीं कर पा रही है। पेट्रोल-डीजल व रोजमर्रा के समानों की कीमत आसमान छूने लगा है।
उन्होंने कहा कि इस सुटबुट की सरकार को आमलोगों से कोई मतलब नहीं रह गया है। छात्र राजद के मीडिया प्रभारी अभिलाष यदुवंशी ने कहा कि छात्र राजद महंगाई को लेकर केंद्र सरकार का देश स्तर पर विरोध करेगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है।
इस अवसर पर महासचिव नवीन कुमार, नगर अध्यक्ष मणिराज, नगर अध्यक्ष विवेक यादव, रंजीत कुमार, आशीष कुमार, मुकेश कुमार, सोनू, मृत्युंजय कुमार, अक्षय कुमार, विवेक यादव, अंकित यादव, एकलव्य यादव, रिशु यादव, विकास यादव, दिलखुश कुमार, सूरज कुमार, जोशी कुमार, नवीन कुमार, मयंक राज, रॉकी, विकास कुमार, भवेश कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।









