मंदिर निर्माण नहीं होने से लोगों में रोष - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

6 जून 2020

मंदिर निर्माण नहीं होने से लोगों में रोष

मधेपुरा: पलवैया धाम को पर्यटन का दर्जा और विकासात्मक कार्यों को शुरु नहीं करने को लेकर अखिल भारतीय मध्यदेशिय वैश्य सभा द्वारा हवन यज्ञ किया गया. राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत शहर के जयपालपट्टी सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र साह के निज निवास पर वैश्य समाज के लोगों ने बिहार सरकार के सद्बुद्धि को लेकर यज्ञ किया. 

कार्यक्रम में मौजूद मध्यदेशीय वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष सीताराम साह ने कहा कि 21 माह पूर्व वैशाली जिला के पलवैया धाम में 7.30 करोड़ लागत से कुलदेव बाबा गणिनाथ गोविंद जी के मंदिर का निर्माण होना था. लेकिन 21 माह बीत जाने के बाद भी मंदिर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ.
उन्होंने कहा कि यह  बिहार सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बंगाल और मध्य प्रदेश के करोड़ों लोगों के धार्मिक प्रतीक का पलवैया धाम में निर्माण नहीं होना सरकार की संवेदनहीन मंशा को दर्शाता है. 

उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ वे लोग लॉकडाउन को लेकर हवन यज्ञ किया है. आज हम लोगों ने के वजह से हवन कार्यक्रम किया है. इसके बावजूद अगर सरकार नहीं मानी और कार्य का अतिशीघ्र प्रारंभ नहीं किया गया तो तेज आंदोलन किया जाएगा. जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी.
 
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद उषा देवी, हरि साह, शंकर साह, सुनील साह, गायक सुनीत साना, सुरेश राणा, जय कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, कार्तिक कुमार गुप्ता, शिव शंकर, शंभू प्रसाद साह, विजेंद्र कुमार, नंद किशोर साह, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पवन गुप्ता सहित वैश्य सभा के लोग मौजूद थे.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages