आवास योजना में चल रहा अवैध वसूली का खेल - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

6 जुलाई 2020

आवास योजना में चल रहा अवैध वसूली का खेल

उदाकिशुनगंज: पंचायत रामपुर खोडा वाार्ड नंबर 06 इंदिरा आवास योजना में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार लाख उपाय करें किंतु बिचौलिए लाभुकों से अवैध वसूली कर ही दम लेते हैं. प्रखंड के रामपुर खोड़ा पंचायत में कुछ ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है.

बुधवार को दर्जनों की संख्या में आए इंदिरा आवास लाभुकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. मर्सीद आलम को इसकी जानकारी दी. वार्ड सदस्य बिकाश कुमार ने बताया कि लगभग 4-5 लाभार्थी इंदिरा आवास सहायक अभिमन्यु कुमार रजक के द्वारा लाभार्थी के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दिया है.

जबकि बताया जाता है कि वार्ड नंबर 6 लाभार्थी नही हैं वह यहां से जमीन बेचकर बहुत पहले जा चुके. लेकिन इंदिरा आवास सहायक अभिमन्यु कुमार रजक पैसे के बल पर इंदिरा आवास सहायक पंचायत रामपुर खेड़ा में इंदिरा आवास अभिमन्यु कुमार रजक के द्वारा अवैध तरीके से वसूली की जा रही है. जबकि वार्ड नंबर 6 लगभग 8 आदमी का अभी तक में पेमेंट किया जा चुका है.

और वह कुछ दिन पहले इंदिरा आवास सहायक को इसकी सूचना दी गई. लेकिन पैसे के बल पर यह रवैया को नहीं देखा कि भोला सहनी वार्ड नंबर 6 का वासी है ही नहीं और फर्जी तरीके से पैसे लेकर इंदिरा आवास सहायक के द्वारा पैसा निकासी करवा लिया गया. लेकिन अभी तक अस्थल पर ना इट ना बालू ना कोई और सामाग्रही अभी तक अस्थल पर कार्य शुरू नहीं किया गया.

सरकार का पैसा लेकर दुरुउपयोग कर दिया. पूर्व में फोटोग्राफी के नाम पर एक-एक हजार रूपए की अवैध वसूली की. लाभुकों का कहना है कि प्रथम किस्त में मिले राशि से लेंटर तक गृह निर्माण के बावजूद फोटोग्राफी के नाम पर यह राशि वसूली गई. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी मुर्शीद आलम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का निर्देश दिया हैै.

साथ ही उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. इंदिरा आवास सहायक अभिमन्यु कुमार रजक लाभुकों के बीच प्रथम किस्त के भुगतान के बाद मिले राशि से लाभुकों द्वारा कहां तक गृह निर्माण कार्य हुआ इसकी जांच तथा फोटोग्राफी को मिला है. लाभुकों से द्वितीय किस्त जल्द दिलाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है.

वहीं अनुमंडलाधिकारी एसजेड हसन ने बताया कि इस मामले में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. दोषियों पर जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
(रिपोर्ट:- विकास कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages