मुरलीगंज: मुरलीगंज के झील चौक के समीप रविवार की दोपहर मोटर साईकिल पर सवार नव विवाहित दम्पति ट्रक की चपेट में आ गये. आनन-फानन में घायल महिला को पति ने पीएचसी लाया जहां डाक्टर राजेश कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया.
बताया गया कि मृतिका रंजन कुमारी की शादी पिछले महीने 24 जून को जानकीनगर थाना क्षेत्र के मधुवन वार्ड 3 निवासी गजेंद्र साह के साथ हुई थी. रविवार की दोपहर कुमारखंड के लक्ष्मीपुर स्थित अपने मायके से पति के साथ ससुराल जानकीनगर जा रही थी.
इस दौरान मुरलीगंज झील चौक के पास जर्जर व जानलेवा सड़क के कारण बाईक के अनियंत्रित होकर ट्रक के चपेट में आ गए. जिसमें बाईक सवार महिला रंजन कुमारी की मौत हो गयी. वहीं इस सड़क दुर्घटना में महिला के पति के जख्मी होने की बात कही गई है.
बहरहाल पुलिस ने इस मामले में ट्रक समेत ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है वहीं शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर घटना की सूचना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं. मृतका के मायके और ससुराल में मातमी माहौल उत्पन्न हो गया है.

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....