मधेपुरा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मंडल विश्वविद्यालय वर्चूअल छात्र नेता सम्मेलन गुगल मीट वर्चूअल के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित किया गया, जिसमें कोशी के सभी जिले से सैकड़ों छात्र नेता कार्यकर्ताओं ने भाग लियाा.
प्रदेश सह मंत्री अभिषेक यादव, विश्वविद्यालय प्रमुख रंजन यादव, जिला संयोजक शशि यादव, प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य समीक्षा यदुवंशी, नगर मंत्री सौरव यादव ने अभाविप कार्यालय में परम वंदनीय भारत माता, विद्या की देवी माँ सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र के सामने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया और लद्दाख के गलवन घाटी में चीन के विस्तारवादी नीतियों के खिलाफ संघर्ष में शहीद माँ भारती के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.
बतौर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से शैक्षणिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर एक प्रहरी की भूमिका में अपने कर्तव्यों का पालन करते आ रही है. बिहार के छात्रों में अद्भुत प्रतिभा है, परंतु दुर्भाग्य है कि उन्हें अपने प्रतिभा दिखाने का उचित अवसर नही मिल पाता है.
सीमित संसाधनों में रहने वाले मंडल विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले जिलों के कार्यकर्ता विश्व स्तर पर अपना नाम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था कि मंडल की राजनीति करने वालों ने मंडल के नाम पर राजनीति करके खुद को तो नेता बना दिया, लेकिन समाज में जातीय उन्माद फैलाकर आम छात्र एवं युवाओं के दिमाग में जाति जहर घोल दिया.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में इन सभी प्रकार के लोगों को चुनौती देने का काम करते हुए समाज के अंदर समरसता के भाव के साथ कार्य किया है. जहां-जहां कैंपस के अंदर में बौद्धिक आतंकवाद फैलाने वालों ने छात्र एवं युवाओं को बरगलाने का प्रयास किया है, तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें कैंपस के अंदर करारा जवाब देने का काम किया है. आज मंडल विश्वविद्यालय कार्यक्षेत्र जो कोशी क्षेत्र है वह सामाजिक रूप से आर्थिक रूप से कभी पिछड़ा नहीं था.
एक समय ऐसा था यहां से मंडन मिश्र जैसा विद्वान से लेकर बीपी मंडल जैसे विद्वान का जन्म इन्हीं क्षेत्रों में हुआ. बावजूद इसके मंडल के नाम पर राजनीति करने वालों ने क्षेत्र का विकास करने के बजाए खुद का विकास करने का काम किया है. आज बड़ी दुर्भाग्य की बात है वोकेशनल कोर्सेज के नाम पर यहां केवल B.Ed की पढ़ाई होती है, बहुत सारे ऐसे कोर्स आ जाए जिनसे आज भी मंडल विश्वविद्यालय कोसों दूर है.
आज कुछ लोग छात्र- छात्राओं को प्रमोशन के नाम पर भड़काने का काम कर रहे हैं, तो विद्यार्थी परिषद सेल्फ एवोल्यूशन की तरफ ले जाने का काम कर रही है. क्योंकि हम जानते हैं कि आने वाली समस्या कैसे होने वाली है. आज जब कोविड-19 के समय में सभी लोग अपने-अपने घरों में सुरक्षित हैं तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता इन विपरीत परिस्थितियों में भी काम कर रहे हैं.
इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री डा. सुग्रीव कुमार, प्रांत सह संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय, प्रांत मंत्री लक्ष्मी कुमारी, प्रान्त छात्रा प्रमुख वंदना भगत, पूर्व प्रदेश मंत्री सह प्रान्त एसएफएस प्रमुख भरत सिंह जोशी ने भी अपना-अपना विचार रखा. इस मौके पर विभाग विभाग संयोजक रोशन कुँवर, जयंत जोशी, गौरव ठाकुर,अमोद आनंद, दिलीप दिल, सागर कुमार, ऋषव रंजन, शिवानी अग्रवाल, उपेंद्र भरत, राहुल कुमार,आदेश सिंह सहित तीनों जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
वहीं इस कार्यक्रम का विषय प्रवेश कोशी विभाग प्रमुख मुरारी मयंक, प्रस्ताव अभिषेक यादव प्रदेश सह मंत्री, अनुमोदन शिव जी कुमार, विभाग संयोजक ने किया. छात्रा कार्य विषय पर प्रदेस कार्यकरणी सदस्य आकृति भारती, नारी सशक्तिकरण पर समीक्षा यदुवंशी छात्र संघ कार्य के विषय पर मण्डल विश्वविद्यालय महासचिव आशीष सिंटू, आंदोलनात्मक कार्य पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोनू झा, ऑनलाइन कार्य पर अरुण जायसवाल,सेवा कार्य पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजू सनातन, व्यसायिक शिक्षा के विषय पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन गुप्ता ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया.
वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह प्रान्त कल्याण छात्रावास प्रमुख सुजीत सान्याल ने छात्र नेता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज समाज के अंदर हमें बौद्धिक आतंकवाद फैलाने वालों से खतरा है,एक तरफ देश की आर्मी सीमा पर आतंवादी तथा बाह्य आक्रमण से लड़ने का काम करती है तो वहीं दूसरी तरफ विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कैंपस तथा समाज के अंदर स्टूडेंट्स आर्मी के रूप में राष्ट्र विरोधी तत्व, समाज मे नफरत फैलाने वालों के खिलाा, फअराजकता, भ्रष्टाचार फैलाने वालों के खिलाफ लड़ती है.
जब जब राष्ट्र धर्म तथा समाज पर खतरा आया है तब तब विद्यार्थी परिषद ने चट्टानों की भांति उस खतरा से निबटा है, आज covid19 में भी विद्यार्थी परिषद अपनी सामाजिक भूमिका निभा रही है. वहीं कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय प्रमुख सह सीनेट सदस्य रंजन यादव किया ने किया। वहीं अतिथियों का परिचय तथा धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय संयोजक सह सीनेट सदस्य भवेश झा ने समर्पित किया.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....











