देह व्यापार में शामिल युवती निकली कोरोना पॉजिटिव, एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी किए गए क्वॉरेंटाइन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

5 जुलाई 2020

देह व्यापार में शामिल युवती निकली कोरोना पॉजिटिव, एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी किए गए क्वॉरेंटाइन


डेस्क : खबर राजस्थान के उदयपुर का है। जहां देह व्यापार में पकड़ाई लड़की कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद एक दर्जन पुलिसकर्मियों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

मामला उदयपुर के सुखेर थान क्षेत्र का है। देह व्यापार का काला कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार हुई चार में से एक युवती कोरोना पॉजिटिव निकली है। क्वारंटाइन किए गए पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उदयपुर में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार के खिलाफ एसपी कैलाशचन्द्र बिश्नोई के निर्देश पर एएसपी गोपाल स्वरूप मेंवाडा ने तीन महिला डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया। इस टीम ने 1 जुलाई को शहर के तीन स्थानों से देह व्यापार में लिप्त 7 युवतियों सहित 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया।  डीएसपी चेतन भाटी की टीम द्वारा जिले के सुखेर थान क्षेत्र के एक होटल में कई गई कार्रवाई में गिरफ्तार एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद छापेमारी में शामिल डीएसपी, सुखेर थानाध्यक्ष, मामले का अनुसंधान कर रहे घंटाघर थानाधिकारी सहित टीम में शामिल एक दर्जन से अधिक पुलिस के जवानों को क्वारंटाइन कर दिया गया। साथ ही दोनों थानों को सैनिटाइज भी कराया गया है। साथ ही अन्य कर्मियों का भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।

इधर, पॉजिटिव आई युवती को पुलिस ने अगले दिन कोर्ट में पेश किया था। जहां न्यायालय ने उसकी जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया था और बेल दे दिया गया है। लेकिन युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पुलिसकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है।

Input - Zee News

Post Bottom Ad

Pages