हत्याकांड के शूटर ने किया आत्मसमर्पण - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 अगस्त 2020

हत्याकांड के शूटर ने किया आत्मसमर्पण

डेस्क: गम्हरिया के जदयू नेता प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार यादव उर्फ गरजु यादव हत्याकांड कांड में शूटर की भूमिका निभाने वाला हत्यारोपी निष्ठू कुमार उर्फ बौआ ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. शूटर निष्ठु जिले के मुरलीगंज प्रखंड के पोखराम निवासी अनिल यादव का पुत्र बताया गया. 
पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बढते पुलिस दबिश और अपराधियों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी का नतीजा है कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार यादव उर्फ गरजु यादव को गोली मारने वाला शूटर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. 

हालांकि हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य अपराधी के बारे जानकारी मिल गया है. जल्द ही हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामदगी और एक और शूटर सहित अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages