मधेपुरा: पर्यावरण संरक्षण में शिक्षकों द्वारा चलाए जा रहे माय अर्थ माय बर्थ मिशन में छात्र-छात्राओं ने भी बढचढ कर भागीदारी निभा रहा है. बीएनएमयू में दर्शन परिषद द्वारा कोरोना काल में अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर प्रभाव पर आयोजित वेबिनार में छात्रा ने अपने जन्मदिन पर पौधे लगवाये.
पीएस काॅलेज की छात्रा सह प्रांगण रंगमंच की संयुक्त सचिव शिवानी अग्रवाल ने अपने जन्मदिन पर टीपी काॅलेज परिसर में एक दर्जन आंवला और नीम के पौधे उपलव्ध कराया. वेबिनार शुरू होने से पहले कुलपति प्रो.(डाॅ.) ज्ञानंजय द्विवेदी, प्राचार्य प्रो .(डाॅ.) केपी यादव ने पौधरोपण किया. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता लाने के लिए वेबिनार और पौधरोपण की सराहना की.
मौके पर पीआरओ डाॅ. सुधांशु शेखर, सिंडिकेट सदस्य डाॅ.जवाहर पासवान, डाॅ. एमके अरिमर्दन, डाॅ.अरुण कुमार, प्रांगण रंगमंच के अध्यक्ष डाॅ. संजय कुमार परमार, कार्यक्रम प्रभारी सह गायक सुनीत साना, संयुक्त सचिव आशीष कुमार सत्यार्थी, शशिभूषण कुमार, गायिका तनुजा कुमारी, सीनेटर रंजन यादव, दिलीप कुमार दिल, सौरभ कुमार, मनीष कुमार व अन्य मौजूद थे.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










