मधेपुरा: सोमवार को फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ताओं ने अंशुमान मोहन के नेतृत्व में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति से मिले. जहां महासचिव राजन आनंद एवं रंजीत कुमार गुप्ता ने कुलपति से विश्वविद्यालय के पूर्व शिक्षक नेता डॉ मनोरंजन झा के नाम वार्षिक छात्रवृत्ति, स्थानीय चेयर एवं प्रधानाचार्य प्रकोष्ठ में तैल चित्र लगाने की मांग की.
उन्होंने कुलपति से मांग किया कि आरएम कॉलेज सहरसा में बीएड की रद्द हुई मान्यता को फिर से बहाल की जाए. सहरसा पीजी सेंटर में व्याप शैक्षणिक कुव्यवस्था, विधि-व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, डेक्स बेंच की समुचित व्यवस्था करने की मांग की. उन्होंने दर्शनशास्त्र मनोविज्ञान, वाणिज्य की पढ़ाई को फिर से शुरू कराने की मांग की.
शिष्टमंडल में मधेपुरा जिलाध्यक्ष पूर्व वार्ड पार्षद सह समाजसेवी ध्यानी यादव, पवन कुमार रजक, अंकित आनंद, शानू सिंह राजपूत, पप्पू राजा यादव, राजेश कुमार सिंह, वैभव मिश्रा, नवीन कुमार यादव, राहुल यादव उपस्थित थे.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....