मधेपुरा: इस बार सादे समारोह में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा. मुख्य समारोह बीएन मंडल स्टेडियम में मनाया जाएगा. कोविड-19 के संक्रमण की वजह से इस बार स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थल पर आम जनता के अलावा स्वतंत्रता सेनानियों और विशिष्ट नागरिकों को आमंत्रित नहीं किया गया है. कोविड -19 संक्रमण के कारण स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियों का प्रदर्शन भी स्थगित कर दिया गया है.
समारोह में परेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच सोशल डिस्टेसिग कायम रखा जाएगा. परेड में पुरूष सशस्त्र बल, महिला सशस्त्र बल शामिल होंगे. इस बार एनसीसी, स्कॉट गाइड के अलावा विभिन्न स्कूलों के बच्चों का परेड शामिल नहीं किया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित रहेगा. सड़कों पर बच्चों के कदमताल से मिलती देशभक्ति के नारे नहीं गूंजेंगे. न सड़क पर स्कूल व संस्थाओं द्वारा निकाली जाने वाली झांकी देखने को मिलेगी.
कार्यालयों व स्कूल आदि में झंडोत्तोलन तो किया जाएगा. लेकिन इसमे बाहर के लोगों को आमंत्रित नहीं किया जाएगा. बच्चे भी अपने स्कूल के कार्यक्रम में नहीं जा पाएंगे. फिर भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं है. जो जहां है वहीं से स्वतंत्रता दिवस के इस मौके को उत्साह पूर्वक मनाएंगे. शुक्रवार को बाजार में स्वतंत्रता दिवस को लेकर चहल-पहल भी दिखी. यद्यपि इस बार स्वतंत्रता दिवस को लेकर अन्य सालों की अपेक्षा इस बार इससे जुड़े सभी दुकानदारों की बिक्री कम हुई.
बताया जाता है कि कोरोना को लेकर इस स्थिति के लिए दुकानदार भी पहले से तैयार थे. इसीलिए अन्य सालों की अपेक्षा इस बार काफी कम समान मंगवाया थाा. लोगों का कहना है कि क्या हुआ जो कही न जा पाएंग. दिल मे तो भारत माता और तिरंगा ही है. इसीलिए जहां रहेंगे वही इस मौके पर देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन करेंगे. बुनिया की नहीं मिली आर्डर स्वतंत्रता दिवस पर होटलों आदि को मिठाई व बुनिया आदि की काफी आर्डर मिला करता था.
दुकानदारों को कई दिन पहले से आर्डर देकर रखा जाता था. लेकिन इस बार आर्डर काफी कम मिली. पूर्व के वर्षों की अपेक्षा इस बार लगभग 20 प्रतिशत से भी कम का आर्डर मिला. निजी व सरकारी कार्यालयों में भी इस बार बाहर के लोगों को आमंत्रित नहीं किया है. जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह स्टेडियम में भी गिने चुने प्रतिनिधि व पदाधिकारी के बीच ही झंडोत्तोलन किया जाएगा.
झंडोतोलन का समय:
-: बीएन मंडल स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे
-: समाहरणालय परिसर में 9:40 बजे
-: डीआरडीए में 9:50 बजे
-: अनुमंडल कार्यालय में 10:05 बजे
-: जिला परिषद में 10:20 बजे
-: गृह रक्षा वाहिनी में 10:40 बजे
-: पुलिस लाइन सिंहेश्वर में 11:00 बजे
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....











