निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य का आकस्मिक निधन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

15 अगस्त 2020

निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य का आकस्मिक निधन

मधेपुरा: शुक्रवार को शहर में दशकों से स्थापित प्रतिष्ठित निजी विद्यालय वेल्डन फ्यूचर एकेडमी मधेपुरा के संस्थापक प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार "मुन्ना" का आकस्मिक निधन हो गया. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वे 65 वर्ष के थे. पिछले वर्ष एक सड़क दुर्घटना बुरी तरह चोटिल होने के बाद शारीरिक रूप से बहुत लाचार हो गये थे. हालांकि स्वास्थ्य में सुधार भी हुआ परंतु डायबिटीज के मरीज होने के कारण कुछ दिनों से वे बेड रेस्ट पर ही थे.

शुक्रवार को अचानक तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ी और उन्होंने अपने निजी आवास पर अंतिम साँस ली. वे अपने पीछे परिवार के सदस्यों में पत्नी, बेटी, दो बेटे और बहु समेत अपने द्वारा स्थापित पूरा स्कूल परिवार छोड़ गये. उनके यूँ चले जाना सबों के लिए किसी आघात से कम नहीं है. इस विकट परिस्थिति में वेल्डन फ्यूचर एकेडमी मधेपुरा के तमाम शिक्षकों सहित प्राइवेट स्कूल टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष गरिमा उर्विशा, पूर्व अध्यक्ष मिथलेश वत्स एवं मीडिया प्रभारी सोनी यादव ने परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया एवं हर परिस्थिति में साथ खड़े होने का संबल प्रदान किया.

प्राइवेट स्कूल्स एवं चिल्ड्रेन वेलफेयर के अध्यक्ष किशोर कुमार, ब्राइट एंजेल्स के निदेशक निक्कू नीरज, बी आर ऑक्सफोर्ड स्कूल के निदेशक मानव सिंह, तुलसी पब्लिक स्कूल के निदेशक श्यामल किशोर, विजडम पब्लिक स्कूल के निदेशक एम. के मधु, प्राइवेट टीचर्स एसोसिएशन के सचिव सचिव हर्ष वर्धन सिंह राठौर, संयुक्त सचिव भारतेंदु सिंहानिया, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश, सुमित कुमार सहित अन्य तमाम बुद्धिजीवियों एवं उनके छात्रों ने अपने सोशल अकाउंट्स से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानाचार्य के बड़े सुपुत्र रिषभ कुमार ने उन्हें मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages