नियुक्ति व प्रोन्नति में हुई गड़बड़ी के खिलाफ छात्र संगठन ने किया प्रदर्शन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

31 अगस्त 2020

नियुक्ति व प्रोन्नति में हुई गड़बड़ी के खिलाफ छात्र संगठन ने किया प्रदर्शन

मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय मुख्य गेट पर सोमवार को अतिथि शिक्षकों व कर्मियों की नियुक्ति प्रोन्नति में हुई गड़बड़ी के खिलाफ छात्र संगठन एनएसयूआइ ने जम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान पूर्व कुलपति डॉ. अवध किशोर राय का पुतला भी फूंका गया. एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने विवि प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की.

मौके पर छात्र कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर नियुक्ति के समय विवि प्रशासन यूजीसी रेगुलेशन और नियम परिनियम का पालन करती तो आज भुगतान के समय जांच के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी नहीं बनानी पड़ती. कहीं ना कहीं नियुक्ति ने बड़ी गड़बड़ी हुई है. इसकी संपूर्ण जांच होनी चाहिए. प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि पूर्व कुलपति का संपूर्ण कार्यकाल भ्रष्टचार में लिप्त रहा.

यह छात्रों के शोषण का दौर रहा. उन्होंने कहा कि जंहा एक तरफ यूएमएसआइ में बड़े पैमाने पर परीक्षा परिणाम को पेंडिग कर छात्रों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया गया. वहीं दूसरी तरफ तमाम तरह के नियुक्तियों और प्रोन्नति में भी अनियमितता बरती गई. उनके कार्यकाल में किये गए सभी कार्य संदेह के घेरे में है. खास कर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति पर कई सवाल खड़ा हो रहा है.

निशांत यादव ने कहा कि कर्मचारियों के 66 सृजित पदों पर 86 लोगों की नियुक्ति की गई उसमें भी गड़बड़ी की बात सामने आ रही है. वही अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति जब कि जा रही थी तब यूजीसी के पांच मापदंडों को सख्ती से लागू किया नहीं किया गया. परिणामत: आज विश्वविद्यालय खुद संशय में है. यही कारण है कि अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान को लेकर आवंटन को आए डेढ़ महीना बीत चुका है.

लेकिन विश्वविद्यालय भुगतान की बजाय कौन सही है और कौन गलत है इसकी जांच कर रही है. उन्होंने मांग किया कि पूर्व कुलपति के कार्यकाल में लिए गए हर निर्णय की उच्य स्तरीय जांच हो अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. वहीं छात्रनेता हिमांशु राज ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और बीएनएमयू को लूट का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा. नियुक्ति प्रोन्नति मामले में अगर दोषियों पर जल्द कार्यवाई नहीं हुई तो आंदोलन का शंखनाद होगा.

छात्र नेता रमन कुमार और पूर्व राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रभात कुमार मिस्टर ने कहा कि पूर्व कुलपति अपने पूरे कार्यकाल में केवल लंबी-लंबी भाषण देते रहे हैं लेकिन छात्रों के साथ न्याय नहीं हुआ, सत्र नियमित नहीं हुए. मौके पर छात्रनेता अंशु पासवान, नीतीश यादव, अमित यादव, रौशन कुमार, मनीष कुमार, ज्योतिष, प्रशांत आदि मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages