छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कुलपति से मिले छात्र संघ - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

30 अगस्त 2020

छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कुलपति से मिले छात्र संघ

मधेपुरा: शनिवार को एनएसयूआई एवं एआईएसएफ ने संयुक्त रूप छात्रहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर सिस्टम ने कुलपति से मिलकर ज्ञापन सौंपा. कुलपति से वार्ता में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि विवि प्ररशासन के कार्य शिथिलता के कारण सत्र नियमित नही हो पाया है, छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है.

उन्होंने कहा कि स्नातक और स्नातकोत्तर में नामांकन में बहुत देरी हो चुकी है इसलिये विश्वविद्यालय जल्द आवेदन की तिथि जारी करे. उसके साथ यूएमएसआइ द्वारा जो पूर्व में छात्रों से आवेदन के नाम पर अत्यधिक राशि की उगाही की गई, उसे बंद किया जाय. निशांत यादव ने कहा कि यूएमएसआइ द्वारा सभी पाठ्यक्रमो के आवेदन में जो अतिरिक्त राशि ली गयी थी, उसे वापस किया जाय और इसमें हुई अनियमितता की जाँच कर दोषियों पर कार्यवाई की जाय.

अन्यथा संयुक्त छात्र संगठन आंदोलन को बाध्य होगी और मामले को लेकर न्यायालय का रुख करेगी. वही एआईएसएफ जिलाध्यक्ष वसीमुद्दीन उर्फ नन्हे ने कहा कि विश्वविद्यालय के बंद प्रेस को अविलंब चालू किया जाय क्योकि इसके कारण छात्रों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पैट 2019 के कोर्स वर्क की परीक्षा अविलंब हो. एनएसयूआई छात्रनेता हिमांशु राज ने कहा कि विभिन्न महाविद्यालयो में कर्मचारियों की भारी कमी है जिसके कारण छात्रों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

कुलपति ने कहा कि स्नातक के नामंकन के लिए आवेदन की तिथि एक सप्ताह के अंदर जारी किया कर दिया जाएगा. साथ ही स्नातकोत्तर के लिए भी जल्द तिथि जारी की जाएगी. उसके साथ ही आवेदन की राशि को कम कर 100 रुपया लिया जाएगा. मौके पर विवि सचिव नीरज यादव, नीतीश यादव, रफी अहमद, पूर्व राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रभात कुमार मिस्टर, रितेश, शिवशंकर, रमन कुमार, अमित कुमार, सुमित यदुवंशी, प्रशांत यादव उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages