मधेपुरा: शुक्रवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर के सभी चौक-चौराहों पर सघन मास्क जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान बिना मास्क के बाजार घूमने वाले लगभग ढाई सौ लोगों से 50 रुपये की दर से साढ़े 12 हजार रुपये चालान के रूप में वसूले गए.
बिना मास्क के घूमने वालों से चालान वसूली के दौरान एमवीआइ ने एक उत्तर प्रदेश के बस से साढ़े 12 हजार रुपये का चालान काटा. साथ ही एक पंजाब से आई बस की जांच किया जांच के दौरान सभी कागजात नहीं देने पर उक्त बस का 61 हजार का चालान काटा गया. चालान की राशि का भुगतान नहीं करने पर उक्त बस को सदर थाने में लगा दिया.
एमभीआइ राकेश कुमार ने बताया कि बिना मास्क लगाए बाजार घूमने वाले लोगों से 50 रुपये का चालान काटा गया. सदर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि शहर के सभी चौक चौराहों पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान लगभग दो सौ लोगों से मास्क नहीं पहनने के कारण 10 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया.
उन्होंने कहा कि बिना मास्क के बाजार घूमने वालों के खिलाफ जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. बीडीओ आर्य गौतम ने लोगों से अनुरोध किया कि बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकले. क्योंकि बिना मास्क के बाहर निकलने पर जुर्माना भरना पड़ेगा.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....