डकैती और लड़की किडनैप होने के खिलाफ रोड जाम - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

4 सितंबर 2020

डकैती और लड़की किडनैप होने के खिलाफ रोड जाम

डेस्क: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के दिघरा में बदमाशों के द्वारा डकैती डालकर व्यवसाय की बेटी को अगवा करने के विरोध में ग्रामीणों ने एनएच 28 से हटाने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठी चलने के बाद एनएच पर लगा जाम खुल गया.

आपको बता दें कि देर रात हथियारबंद डकैत दिघरा के किराना व्यवसायी शंभू पांडेय के घर डाका डालने पहुंचे थे. बदमाश लाखों की संपत्ति लूटने के साथ किराना व्यापारी की 15 वर्षीय बेटी को भी अपने साथ ले गए. घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बता दिया जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए.

ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थर भी बरसाए. इसके बाद ग्रामीण सड़क पर प्रदर्शन करने लगे. शुक्रवार सुबह व्यवसायीऔर सभी ग्रामीणों ने एनएच 28 के दिघरा चौक को बांस बल्ली लगाकर जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर विधायक बेबी कुमारी भी पहुंची थी.

जाम नहीं हटा रहे लोगों को समझाने के लिए डीएसपी भी मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीणों का सदर पुलिस के प्रति आक्रोश इतना व्याप्त था कि उन्होंने डीएसपी की बात भी नहीं मानी. इसके बाद एनएच 28 से जाम हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इससे पहले पुलिस ने दो राउंड फायर भी किए थे. लाठीचार्ज के दौरान भगदड़ भी हुई। लेकिन उसके बाद जाम खुल गया.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages