अनंत चतुर्दशी के कथा का लोगों ने किया श्रवण - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

2 सितंबर 2020

अनंत चतुर्दशी के कथा का लोगों ने किया श्रवण

मधेपुरा/मुरलीगंज: प्रत्येक साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चुतर्थी को अनंत पर्व मनाई जाती है. मंगलवार को इस उपलक्ष्य में जगह-जगह कथा का आयोजन किया गया. शहर बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में भगवान विष्णु के साथ अनंत सूत्र की पूजा की गई. लोगों ने इसे हाथ में धारण किया. अनंत सूत्र में चौदह गाठ होती है. 

पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने इसे हाथों में बांधे. मंदिर में श्रद्धालुओं ने उपवास रख कर अनंत चतुर्दशी व्रत कथा का श्रवण किया. फिर दूध में डंटी वाले खीरा में चौदह गांठों वाला अनंत डोरा लपेट कर मंथन करते हुए अनंत भगवान की खोज की. बड़ी दुर्गा मंदिर के पुजारी अनिल पाठक कहा कि इस सूत्र से सभी कष्टों का निवारण होता है.
साथ ही यह सूत्र हर संकट में मनुष्य की रक्षा करता है. वहीं दूसरी ओर मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मंदिरों में भी अनंत चतुर्दशी की कथा सुनने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही. सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा. लोगों ने भगवान की पूजाकर अनंत चतुर्दशी की कथा का श्रवण किया. 

सुबह से ही हर एक मंदिर में पंडित के द्वारा अनंत चतुर्दशी की कथा कही जा रही थी. महिलाओं व बुजुर्गों संग बच्चों ने भी भगवान अनंत की कथा सुनी. कच्चे सूत से बने 14 गांठ वाले अनंत की पूजा कर लोगों ने अपनी आस्था जताई. वहीं कथा श्रवण कर घर में सुख, शांति, वैभव और यश की कामना की.
कथा के बाद पुरुषों ने दाहिने व महिलाओं ने बायीं भुजा पर अनंत का धागा बांधा. रामपुर में शिव मंदिर पर पूजा अर्चना में मकसूदन ठाकुर, दीपक झा, आनंद झा, संतोष झा, रणधीर झा, अशोक, सुरेश, पीयूष आदि कई लोग उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- चिराग / दिलखुश) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages