अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी स्कॉर्पियो, युवक की मौत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

3 सितंबर 2020

अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी स्कॉर्पियो, युवक की मौत

मुरलीगंज: मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच-91 रोड में मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित स्कॉर्पियो के दुकान में घूसने से दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. दुर्घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने प्रसादी चौक को जाम कर प्रदर्शन किया. शव रखकर आवागमन बाधित कर रहे प्रदर्शनकारियों को चार घंटे बाद सीओ एवं थानाध्यक्ष ने खत्म करवाया. 

इस दौरान दोनों तरह वाहनों की लंबी कतार लग गई. जानकारी अनुसार रजनी पंचायत के वार्ड 17 नयानगर बथनहा टोला निवासी छोटे लाल साह के पुत्र कृष्णदेव कुमार प्रसादी चौक के समीप साइकिल की दुकान चलाता है. मंगलवार की देर शाम बिहारीगंज से मुरलीगंज की ओर आ रहे अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घूस गया.
दुकान में वाहन के घुसने से कृष्णदेव कुमार, बड़हारा कोठी के अनोज मंडल, रजनी के दुखन कुमार एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इसके बाद आनन-फानन में जख्मी को पीएचसी में भर्ती कराया. पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया. मधेपुरा जाने के क्रम में कृष्णदेव कुमार की मौत हो गई. 

इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मृतक के परिजनों मुआवजा देने एवं सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की. वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन देकर सीओ मुकेश कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने शांत करवाया. सीओ ने कहा कि मृतक के आश्रितों को जल्द मुआवजा देने की प्रक्रिया की जाएगी. साथ हीं तिखी मोड़ पर डिवाइडर के लिए वरीय पदाधिकारी को सूचित किया जाएगा.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages