पटना: कनक एंटरटेनमेंट द्वारा पाँच दिनों का ऑनलाइन अभिनय कार्यशाला का आयोजन एक सितम्बर से आरम्भ हुआ. यह कार्यशाला पाँच सितम्बर तक डिजिटल माध्यम से किया जाएगा. इस पाँच दिनों के वर्चुअल अभिनय कार्यशाला को दो भागों में बाँटा गया है, पहला थ्योरी जिसमे अभिनय से जुड़े विषयों को विस्तार से बताया जा रहा है.
दूसरा भाग प्रायोगिक होगा, जिसमें पहले भाग में बताए गए थ्योरी को अभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों को समझाया जा रहा है. इस ऑनलाइन कार्यशाला में बच्चों से लेकर युवा प्रतिभागी भाग ले रहें हैं.
कार्यशाला के दूसरे दिन के प्रशिक्षण में सिक्किम एनएसडी के पूर्ववर्ती छात्र सुमित ठाकुर ने ऑनलाइन जुड़कर प्रतिभागियों को अभिनय एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी अहम बातों को बताते हुए शारीरिक भाषा और चेहरे के भाव के महत्व को बताया और अभिनेता की तयारी हेतु किसी भी दिए काल्पनिक परिस्थिति में रहकर कहानी को आगे बढ़ाने का अभ्यास कराया.
इस दौरान सभी प्रतिभागी एक सोलो एक्ट का पूर्वाभ्यास भी खुद से लिखे गए डायलाग को याद कर के कर रहे हैं जिसे वो कार्यशाला के अंतिम दिन दिखाएंगे. आज इस कार्यशाला के सभी प्रतिभागी अपने रूपसज्जा एवं परिधान को बदलकर एक नए चरित्र में दिखे और हर दिन एक नए चरित्र के साथ वो उपस्थित होकर कायशाला में हिस्सा लेंगे.
इस कार्यशाल के प्रतिभागी काशवी दीप अनमोल आनंद मोहिनी प्रकाश अनन्य महिमा आदित्य प्रकाश वैभव विकास दिवाकर पंडित विशाल भट्ट आदि शामिल हैं. कार्यशाला के तकनिकी पक्ष को टेक्की बॉस देख रहें हैं.
(रिपोर्ट:- ईमेल)










