रक्त उपलब्ध कराकर लोगों को नई जिंदगी देने का प्रयास कर रही है संस्था - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

4 सितंबर 2020

रक्त उपलब्ध कराकर लोगों को नई जिंदगी देने का प्रयास कर रही है संस्था

सहरसा: खून की कमी से परेशान मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए ब्लड डोनेट एप लोगों की मदद करने मे कारगर साबित हो रहा है. प्रांगण रंगमंच मधेपुरा द्वारा बनाये गये ब्लड डोनर एप से विभिन्न जिलों में खून की कमी से जीवन और मौत से जुझ रहे लोगों को नयी जिंदगी देने का प्रयास कर रहा है. 

जिले के पतरघट प्रखंड के कपसिया निवासी सुनील कुमार की तबीयत बिगडने पर सहरसा के गायत्री नर्सिंग होम में डाॅ. रंजेश सिंह के यहां भर्ती कराया गया. डाॅक्टर ने उन्हें खून चढाने की बात कही. उसके परिजन प्रतीक राज और सन्नी कुमारी ने प्रांगण रंगमंच के ब्लड डोनर एप को गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर बी पोजेटिव खून के लिए रिक्वेस्ट भेजा.
रिक्वेट भेजने के एक घंटे के अंदर विष्णुपुर निवासी विवेक कुमार ने दिये गये नंबर पर संपर्क कर खून दान करने की स्वीकृति दी. विवेक ब्लड बैंक जाकर पीड़ित के लिए ब्लड डोनेट कर मानवता की मिशाल कायम की. रक्तवीर विवेक कुमार ने कहा कि मानव होकर अगर मानव का काम ना आ सकूं तो मानव जीवन पाना व्यर्थ है. 

उन्होंने प्रांगण रंगमंच के इस एप की मानवता की सेवा के लिए महत्वपूर्ण बताया. रक्त की व्यवस्था करने में प्रांगण रंगमंच के कार्यक्रम प्रभारी गायक सुनीत साना, कुंदन कुमार, मीडिया प्रभारी गरिमा उर्विशा एवं कार्यकारिणी सदस्य अक्षय कुमार सोनू ने अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाया.
प्रांगण रंगमंच के अध्यक्ष डाॅ.संजय कुमार परमार ने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को हो रही परेशानी से बचने के लिए सदस्यों ने इस एप को बनाया है. उन्होंने रक्तदान करने वालों को नेक इंसान बताते हुए खासकर युवाओं को इस मुहिम से जुडने की अपील की. डाॅ. परमार ने कहा कि कम ही समय में इस एप के माध्यम से मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, पटना, गुवाहाटी में करीब दो दर्जन लोगों को खून उपलब्ध करा चुका है.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages