पुल से टकराकर कर नदी में गिरा युवक, मौत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

30 अक्टूबर 2020

पुल से टकराकर कर नदी में गिरा युवक, मौत

मधेपुरा: सदर थाना क्षेत्र के गोढ़यारी-भान स्थित पुल से टकराकर एक बाइक सवार गुरुवार को बाइक के साथ नदी में गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने जबतक उसे बाहर निकाला तबतक उसकी मौत हो गयी. बाइक की तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण बताया गया है. घटना सुबह करीब पांच बजे हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार एक युवक तेज रफ्तार में था. 


गोढ़यारी और भान गांव के बीच गल गलीया पुल के पास बाइक सवार युवक असंतुलन खो बैठा. पुल के पास संतुलन बिगड़ने से बाइक पुल से टकरा गया. दुर्घटना के बादयुवक और बाइक नदी में गिर पड़े. दुर्घटना होने के बाद स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े. काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकला गया लेकिन तबतक युवक की मौत हो चुकी थी. 

स्थानीय लोगों ने नदी बाइक को भी बाहर निकाल लिया. घटना की खबर फैलते ही पुल पर लोगों की भीड़ लग गयी. मृतक की पहचान भेलवा गांव चार निवासी बुलन मंडल के पुत्र संजय मंडल के रूप में की गयी. मृतक के पिता बुलन मंडल ने सदर थाना में आवेदन देकर दुर्घटना में अपने पुत्र की मौत होने की आशंका जतायी है. उन्होंने घटना को लेकर किसी पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है. 


उन्होंने नदी से बरामद की गयी बाइक अपने पुत्र की बतायी है. उन्होंने मृतक की पहचान अपने पुत्र के रूप में की गयी है. हादसे से परिवार में मातम पसर गया. थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पिता के आवेदन पर यूडी केस दर्ज करते शव को मृतक के परिजन को सौप दिया गया है.



पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....



Post Bottom Ad

Pages